इसरो और नासा के संयुक्त मिशन ‘निसार’ को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। निसार उपग्रह के पृथ्वी की बेहतर निगरानी की जा सकेगी।
नासा और इसरो के संयुक्त मिशन ‘निसार’ को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसकी सफल लॉन्चिंग की गई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भी लॉंचिग की लाइव प्रकिया देखी। ये मिशन कई मायनों में खास है। जिससे प्राकृतिक आपदाओं पर रिसर्च में मदद मिलेगी तो साथ ही इसकी दोहरी रडार प्रणाली सटीक डाटा एकत्रित करने में मदद करेगी।
निसार उपग्रह से पृथ्वी की बेहतर निगरानी की जा सकेगी। निसार मिशन के जरिए धरती पर आने वाली आपदाओं, विपरीत परिस्थितियों के बारे में सार्थक जानकारी जुटाकर उसके निवारण पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। खासकर कृषि और किसानों को बेहतर फसल योजना बनाने में मदद मिलेगी क्योंकि इससे सूखा या बाढ़ जैसी स्थितियों से पहले ही निपटा जा सकेगा।
इसके अलावा यह जलवायु परिवर्तन पर भी नजर रखेगा। समुद्री जलस्तर और ग्लेशियर-बर्फ की चादरों में हो रहे बदलावों की नियमित रूप से मॉनिटिरिंग होगी। जंगलों की कटाई और वनस्पति में परिवर्तन का असर दिखेगा। सतही जल संसाधनों की मैपिंग इसके जरिए आसान हो जाएगी।
समाचार स्रोत- शब्द










