Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरभारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण: विदेश मंत्रालय

भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण: विदेश मंत्रालय

SHABD, नई दिल्ली: रूस से तेल आयात करने के मामले में अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से सवाल उठाए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है।

रूस से तेल आयात करने के मामले में अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से सवाल उठाए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लिखा- ‘यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से रूस से तेल आयात करने के मुद्दे पर अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से भारत को निशाना बनाया गया है। वास्तव में भारत ने रूस से तेल इसलिए आयात शुरू किया क्योंकि संघर्ष के बाद पारंपरिक सप्लाई यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी। उस समय अमेरिका ने खुद भारत को ऐसे आयात के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि दुनिया के तेल बाजार की स्थिरता मज़बूत बनी रह सके।’

विदेश मंत्रालय ने ये भी लिखा- ‘भारत अपने उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और स्थिर ऊर्जा मुहैया कराने के लिए आयात करता है। यह वैश्विक बाजार के हालात की मजबूरी है लेकिन जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं वो खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं और भारत की तरह उनका व्यापार उनके देश के लिए कोई जरूरी मजबूरी भी नहीं है।’

इस पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने आगे लिखा- इस दृष्टि से भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है। किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

Related Articles

Latest News