Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में आज सस्ता हुआ सोना, जानें 22 एवं 24 कैरेट...

सर्राफा बाजार में आज सस्ता हुआ सोना, जानें 22 एवं 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट भाव

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 11 अगस्त 2025 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में 700 रुपये से लेकर 750 रुपये की गिरावट है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये से लेकर 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये से लेकर 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में तेजी के साथ आज चाँदी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News