Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजिले में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं

जिले में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता खेल दिवस छिंदवाडा में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न खेलों के आयोजन जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में भी आयोजित किए जाएंगे।

29 अगस्त को स्थानीय ओलिंपिक स्टेडियम में सुबह 7.30 बजे मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे से 9 बजे तक खेल मैदान में कार्यक्रम के अंतर्गत मनोरंजनात्मक खेल के रूप में रस्साकसी का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन और जिले 11 बजे से शाम 4 बजे तक कबड्डी के जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों की उपस्थिति में विजेता टीम को मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं 29 अगस्त को जिले के सभी विकासखण्डों में स्थानीय स्तर पर कोई एक प्रचलित खेल का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और खेल विभाग द्वारा किया जाएगा।

इसी प्रकार 30 अगस्त कों सभी स्कूलों और कॉलेज स्तर की खेल प्रतियोगिता, खेल और फिटनेस वार्ता, स्वदेशी खेलों पर आधारित खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा एवं 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय में पुलिस लाइन से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Latest News