Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरनवरात्रि के पहले दिन आज सोने के भाव में तेजी, चाँदी की...

नवरात्रि के पहले दिन आज सोने के भाव में तेजी, चाँदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में नवरात्रि के पहले दिन आज सोमवार 22 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी दिख रही है। आज 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये से लेकर 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,03,200 रुपये से लेकर 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,12,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में भी जोरदार तेजी है और चाँदी 1,38,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News