Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसोना-चांदी आज का भाव: पहुँच से बाहर हो रही चांदी, सोना भी...

सोना-चांदी आज का भाव: पहुँच से बाहर हो रही चांदी, सोना भी हुआ महंगा

Gold and silver prices today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 13 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी के भाव में तेजी दिख रही है और चांदी के दाम भी आम उपभोक्ताओं की पहुँच से बाहर होते जा रहे हैं, देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की तेजी है और चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है।

वहीं देश के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 320 रुपये की तेजी के साथ 1,25,400 रुपये से लेकर 1,25,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी 300 रुपये की तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,15,100 रुपये से लेकर 1,14,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

Related Articles

Latest News