Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कर्मियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन की तिथि...

बिजली कर्मियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई  है।

इस योजना में कंपनी के नियमित, संविदा, वर्क चार्ज एवं पेंशन प्राप्त कार्मिक आवेदन कर सकते हैं। कार्मिकों से कंपनी ने अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करें।

कंपनी प्रबंधन ने सभी विभाग प्रमुखों एवं मैदानी कार्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त पात्र कर्मचारियों को इस तिथि विस्तार की सूचना उपलब्ध कराएं ताकि कोई भी कार्मिक इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

Related Articles

Latest News