Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज सोना-चांदी का भाव: सोना मचा रहा ग़दर, फिर सस्ती हुई चांदी

आज सोना-चांदी का भाव: सोना मचा रहा ग़दर, फिर सस्ती हुई चांदी

Gold and silver prices today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को सोने के भाव में जोरदार तेजी दिख रही है। वहीं चांदी के दाम में आज फिर गिरावट आई है।

देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में 2,080 रुपये की तेजी है, वहीं चांदी की कीमत में भी 2,000 रुपये की गिरावट है और चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है।

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 2,080 रुपये की तेजी के साथ 1,32,770 रुपये से लेकर 1,32,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी 1,900 रुपये की तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये से लेकर 1,21,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

Related Articles

Latest News