Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव

सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव

Gold and silver prices today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को सोने के भाव में जोरदार गिरावट दिख रही है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट रुख है और चांदी 1,62 000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 3,380 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,200 रुपये से लेकर 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी 3,100 रुपये की गिरावट है और 22 कैरेट सोना 1,16,600  रुपये से लेकर 1,16,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

Related Articles

Latest News