नई दिल्ली,(हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट का रुख लगातार बना हुआ है। सोने की कीमत में आज 880 रुपये से 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये से लेकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,340 रुपये से लेकर 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,21,620 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
सर्राफा बाजार में घटी चांदी की चमक, चेन्नई में 2 हजार रुपये तक घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। चांदी की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट चेन्नई और हैदराबाद के सर्राफा बाजार में दर्ज की गई है, जहां ये चमकीली धातु 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग- अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,49,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,50,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,50,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,49,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,50,600 रुपये और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,49,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,62,900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी पिछले 3 सप्ताह के दौरान 44 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 15 अक्टूबर को चांदी 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी, लेकिन अब इन दोनों शहरों में इसकी कीमत में 44,800 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।
बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि चांदी की कीमत मे कमी आने की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चमकीली धातु की इंडस्ट्रियल डिमांड में आई कमी है। इंडस्ट्रियल डिमांड घटने के कारण इस चमकीली धातु का रेट कम हुआ है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में भी त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद शादी का सीजन शुरू हो जाने के बावजूद चांदी की मांग कम हुई है। हालांकि मयंक मोहन का मानना कि चांदी की कीमत में आई ये गिरावट टेंपरेरी है। लंबे समय में चांदी के भाव में तेजी कायम रह सकती है।











