Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशबनारस सुपरफास्ट ट्रेन में बच्चों ने किये पथराव , RPF ने अभिभावकों...

बनारस सुपरफास्ट ट्रेन में बच्चों ने किये पथराव , RPF ने अभिभावकों को चेतावनी दी

जबलपुर। मुंबई से चलकर बनारस जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जबलपुर स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे सतपुला ब्रिज के पहले छुई खदान के पास चार बच्चों ने ट्रे्न पर पत्थर बरसाए थे। आरपीएफ ने इन बच्चों को खोज निकाला है। आरपीएफ ने बच्चों के पालकों को समझाइश देकर उन्हें सौंप दिया है।

आरपीएफ के मुताबिक पथराव की यह घटना मंगलवार 9 दिसम्बर को बनारस सुपरफास्ट में हुई थी, जिसकी सूचना पर आरपीएफ हरकत में आई थी। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई थी। छानबीन में यह सामने आया था कि 7 साल से लेकर 9 साल के बीच की आयु के बच्चों ने ट्रे्न पर पत्थर चलाए थे। आरपीएफ के पूछताछ में यह सामने आया कि बच्चों ने शरारत में यह काम किया है। बच्चों के पालकों को समझाइश दी गई है ताकि दोबारा यह स्थिति न बनें।

अब घटना हुई तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कहना है कि दरअसल, स्टेशन के आगे छुई खदान के पास ट्रे्न की रफ्तार कम हो जाती है। यहां मकान उंचाई पर हैं, जिससे बच्चों के द्वारा कई बार पत्थर फेंके जाने के मामले सामने आए हैं। बच्चों के पालकों को हिदायद दी गई है कि अब यदि ऐसी घटना की पुर्नरावृत्ति होगी तो उनके खिलाफ एक्शन होगा।

Related Articles

Latest News