Homeमध्य प्रदेशदलाल को 5 किलोमीटर तक लटकाते हुए ले गया ट्रक चालक, अवैध...

दलाल को 5 किलोमीटर तक लटकाते हुए ले गया ट्रक चालक, अवैध वसूली करने चढ़ा, फिर पैर छूकर माफी मांगता रहा

रीवा। एमपी के रीवा में आज एक दलाल को ट्रक चालक से अवैध वसूली करना मंहगा पड़ा गया। दलाल वसूली करने के लिए जैसे ही ट्रक में चढ़ा तभी चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया।

चालक करीब पांच किलोमीटर तक दलाल को लटकाए हुए ले गया। इस दौरान दलाल बार बार पैर छूकर माफी मांगता रहा, गिड़गिड़ाता रहा।

बताया गया है कि ट्रक चालक सुमित पटेल हनुमना होते हुए रीवा की ओर आ रहा था। इस दौरान आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक प्राइवेट दलाल ट्रक पर चढ़ गया। वह वसूली के नाम पर रुपयों की मांग करने लगा।

दलाल लगातार रुपयों को लेकर दबाव बना रहा था, यहां तक कि चालक सुमित से गाली गलौज व अभद्रता करने लगा। इस बीच चालक सुमित ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया।

ट्रक के आगे बढ़ते देख दलाल घबरा गया। ट्रक में लटके दलाल ने रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने ट्रक की गति और तेज कर दी। करीब पांच किलोमीटर तक दलाल को ट्रक चालक सुमित लटकाते हुए ले गया।

इस दौरान वह बार बार ट्रक चालक से माफी मांगता रहा, गिड़गिड़ाता रहा, एक बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। ट्रक चालकों का कहना है कि हनुमना सहित जिले के कई चेक पोस्टों पर दलाल सक्रिय रहते हैं।

ये दस्तावेजों में कमी या जांच के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। पैसे नहीं देने पर चालकों को घंटों परेशान किया जाता है या अनावश्यक रोक-टोक की जाती है।

ड्राइवर सुमित पटेल का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उससे पैसे मांगे गए हो, लेकिन इस बार लगातार दबाव और बदसलूकी के चलते उसने विरोध किया। ट्रक चालकों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इस तरह की दलाली संभव नहीं है।

Related Articles

Latest News