मंडला। एमपी के मंडला में नाबालिगा का अपहरण कर सात बदमाशों ने गैंगरेप किया, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली वाली 15 वर्षीय किशोरी का 26 दिसम्बर को अपहरण कर लिया गया। बेटी के अचानक लापता होने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर नाबालिगा की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
इसके बाद पुलिस थाना पहुंंचकर शिकायत की गई। पुलिस ने तलाश करते हुए दूसरे दिन ही बालिका को बरामद कर लिया। 28 दिसम्बर को नाबालिगा के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए, इसके बाद 29 को 29 दिसंबर को बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज किए गए।
इन बयानों में पीडि़ता ने सात युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दो नाबालिग और तीन बालिग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
इस मामले को लेकर आज पुलिस अधिकारियों ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किस प्रकार बालिका के संपर्क में आए और दुष्कर्म की वारदातें किन-किन स्थानों पर हुईं, इसकी जांच की जा रही है।
घटनाक्रम कई अलग-अलग स्थानों से जुड़ा है और बालिका ने काफी समय तक की आपबीती बताई है। इनमें कुछ आरोपियों के घर और होटल भी शामिल हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और होटलों के रजिस्टर खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के स्थानों का खुलासा किया जा सकेगा।











