Friday, April 24, 2026
Homeआस्थापीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे चित्रकूट , किया कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा

पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे चित्रकूट , किया कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा

(हि.स.)।भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने देर रात मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ सरकार की परिक्रमा लगाई।

इसके साथ ही देव गंगा मंदाकिनी के रामघाट पहुंच कर देवभूमि चित्रकूट की महिमा का गुणगान किया।

आपको बता दें कि गुरुवार को अपरान्ह करीब पांच बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। विशेष विमान से देवांगना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह दीनदयाल शोध संस्थान के लिए रवाना हो गए।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने गुरुदेव तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह जयपुर पहुंचे थे। उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री विशेष विमान से चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे डीआरआई के आरोग्यधाम रवाना हो गए। यहां पर उन्होंने देर शाम उनकी डीआरआई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन से मुलाकात हुई।

धीरेन्द्र शास्त्री ने राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद देर रात अपने भक्तों के साथ मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ सरकार के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।

इसके बाद देव गंगा मंदाकिनी के रामघाट तट पहुंचकर चित्रकूट के राजाधिराज स्वामी मत्त गजेन्द्र नाथ के द्वारा पर माथा टेक चित्रकूट की महिमा का गुणगान किया। कामदगिरि परिक्रमा के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने चाय भी पी।

इसके बाद बांदा के लिए सड़क मार्ग से रवाना हों गए। बांदा में शुक्रवार से उनको चार दिवसीय हनमुंत कथा का शुभारंभ करना है।

Related Articles

Latest News