Homeव्यापारभारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को मिला बड़ा प्रोत्साहन

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को मिला बड़ा प्रोत्साहन

भारत यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते से इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स क्षेत्र को जबरदस्‍त प्रोत्‍साहन मिलने की उम्‍मीद है। गाजियाबाद प्रेसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मुख्‍य वित्‍त अधिकारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में कहा कि यह व्‍यापार समझौता देश के लिए आपार अवसर लेकर आया है। यह सिर्फ एक दस्‍तावेज भर नहीं है बल्कि एक ऐसी रणनीतिक साझेदारी है जो देश की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूती देगी।

भारतीय कॉफी निर्यात संघ के अध्‍यक्ष रमेश राजन ने कहा कि यह समझौता विशेष रूप से कॉफी उत्‍पादन के क्षेत्र के लिए लाभप्रद साबित होगा। उन्‍होंने कहा कि यूरोपीय संघ कॉफी के लिए एक बड़ा बाजार है। समझौते से कॉफी पर आयात शुल्‍क खत्‍म हो जाने से भारत वैश्विक स्तर पर अन्य बड़े कॉफी बाजारों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।

Related Articles

Latest News