पनागर के परियट पिपरिया में रहने वाले राकेश गौंड़ के साथ बैंक कर्मियों ने बड़ी धोखाधड़ी करते हुए अपने जाल में फंसाकर पहले तो राकेश गौड़ को आवासीय पट्टे पर 4.50 लाख का लोन दिलाया और उसमें कमीशन के नाम पर डेढ़ लाख रु हड़प लिए।वही सब्सिडी मिलने का दावा करते हुए आधा लोन चुकाने की राकेश गौड़ से बात कही गई।
वही पीड़ित राकेश गौड़ ने करीब एक साल तक 12 हजार रु की किश्त जन स्माल बैंक में जमा करवाई जिसके बाद वह बीमार पड़ गया और कुछ किश्त उसकी ड्यू हो गई।जहा किश्ते ड्यू होने के चलते जन स्माल बैंक ने राकेश गौड़ और उसके परिवार को कड़कड़ाती ठंड में घर से बेदखल कर दिया।
वही राकेश गौड़ ने बैंक अधिकारियों के सामने गुहार लगाई लेकिन साढ़े चार लाख रु का लोन ड्यू बताते हुए उसके घर को सील कर दिया गया।
जहा राकेश गौड़ ने बताया की वह डेरी में गाड़ी चलाता है और उसकी पेमेंट 10 हजार रु है।जहा जन स्माल बैंक के सतीश कोरी,सत्यम और अन्य दो बैंक कर्मियों ने उसके आवासीय पट्टे के आधार पर 4.50 लाख का लोन कराते हुए बताया की उसे सब्सिडी मिलेगी और लोन आधा चुकाना पड़ेगा
वही उनके द्वारा 150 लाख रु उससे दस्तावेज के आधार पर ले लिए।और क़िस्त 12 हजार रु की बताई।पीड़ित ने बताया करीब एक साल उसने क़िस्त चुकाई फिर वह बीमार पड़ गया तो किश्ते ड्यू हुई जहा बैंक ने कोई सब्सिडी मिलने की बात नही कही और उसके मकान को सील कर उसे और परिवार को बेदख़ल कर दिया गया।











