नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच सभी क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा और व्यापक करने पर सहमति जताई।
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर बात की।
दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार‑विमर्श किया और ग्लोबल साउथ के लिए आपसी सहयोग की अहमियत को रेखांकित किया। बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति जताई।











