जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सीनियर रिटायर्ड लेडी डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में अब उनकी छोटी बहन ने जिला प्रशासन से अपील की है कि हेमलता श्रीवास्तव को गायत्री मंदिर में सुरक्षित रखा जाए।
गौरतलब है कि हेमलता श्रीवास्तव की राइट टाउन स्थित करीब 25 हजार स्क्वेयर फीट की बेशकीमती जमीन और अन्य संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप हैं कि एक डॉक्टर दंपती द्वारा संपत्ति हथियाने की साजिश रची जा रही है। वहींए गायत्री परिवार ने भी संपत्ति के दानपत्र होने का दावा किया हैए जिससे मामला और उलझ गया है। इस पूरे मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
आईएमए का कहना है कि सीनियर लेडी डॉक्टर को संपत्ति के लिए प्रताडि़त किया गया और उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद रजिस्ट्री और दानपत्र लिखवाए गए। इससे पहले भी सीनियर लेडी डॉक्टर के दो वीडियो सामने आए थे, जिनमें उन्होंने खुद के साथ हो रही प्रताडऩा का जिक्र किया था। फिलहाल हेमलता श्रीवास्तव का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
मामले में अब परिवारए मेडिकल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के दावों के बीच जिला प्रशासन की भूमिका अहम मानी जा रही है। संपत्ति विवाद के साथ.साथ सीनियर डॉक्टर की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।











