Homeमध्य प्रदेशभिटौनी-बिक्रमपुर के बीच का रेल फाटक 6 से 10 फरवरी तक रहेगा...

भिटौनी-बिक्रमपुर के बीच का रेल फाटक 6 से 10 फरवरी तक रहेगा बंद

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भिटौनी और बिक्रमपुर रेल खंड के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 299 (बेलपठार गेट) पर आवश्यक रखरखाव एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण यह गेट 6 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से 10 फरवरी 2026 की शाम 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि के दौरान जबलपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भेड़ाघाट चौराहे से चरगवां मार्ग होकर गोटेगांव-नरसिंहपुर रोड का उपयोग करना होगा। इसके अतिरिक्त, हल्के और भारी वाहनों के लिए गेट क्रमांक 295 (सिमरिया गेट) से भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

सहायक मंडल इंजीनियर, नरसिंहपुर ने सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य को अत्यंत आवश्यक बताते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Latest News