Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशसीएम इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों को समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने...

सीएम इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों को समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

जबलपुर। शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, गति और स्मार्ट कार्यशैली सुनिश्चित की जाए।

निगमायुक्त ने कहा कि सीएम इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे हों, ताकि नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन सिर्फ शिकायत निवारण नहीं, बल्कि बेहतर जनसेवा और विभागीय कार्यक्षमता दिखाने का उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म है।

बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, साझा लक्ष्य और टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर के विकास कार्यों में तेजी आए और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ मिल सकें।

Related Articles

Latest News