Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर निवासी युवक की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की,...

जबलपुर निवासी युवक की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की, सहारा देने के बहाने काट दी गर्दन

जबलपुर/मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में टिकरिया स्थित कूड़ामैली में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर महिला जमुना उर्फ कविता ने जबलपुर से पहुंचे पति सुमित काछी की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर की।

पहले महिला ने प्रेमी ने सुमित पर हमला किया, इसके बाद घायल होने पर सहारा देते हुए धारदार हथियार से गर्दन काट दी। पुलिस ने मामले में मृतक सुमित की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रहने वाले सुमित काछी की शादी मंडला के टिकरिया में जमुना उर्फ कविता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था, इस दौरान पति सुमित ने पत्नी जमुना की मुलाकर पड़ोस के मंदिर में पुजारी सूर्यकांत से कराई।

मुलाकात के बाद सूर्यकांत की जमुना के साथ नजदीकियां बढऩे लगी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इस बीच सुमित को सूर्यकांत व जमुना के बीच संबंधों का पता चला तो विवाद होने लगे।

जिसपर तभी जमुना ने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर पति सुमित की हत्या की साजिश रच ली। 14 फरवरी को सुमित और जमुना मंडला जाने के लिए घर से निकले। मधुवन ढाबा के पास दोनों रुके, यहां पर सूर्यकांत पहले से मौजूद था। जिसे देख पति सुमित आगबबूला हो गया, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सूर्यकांत ने सुमित पर हमला कर दिया।

पति सुमित पर हमला होते देख पत्नी जमुना ने सहारा देने के बहाने उठाया, इस बीच पुजारी सूर्यकांत ने धारदार हथियार से सुमित की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद जमुना ने थाना पहुंचकर लूट की घटना की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया और झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।

इधर कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु की, जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की।

शुरुआत में उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया।

Related Articles

Latest News