Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंडला में दो बाइकों मेंं सीधी टक्कर : तीन युवकों की दर्दनाक...

मंडला में दो बाइकों मेंं सीधी टक्कर : तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

मंडला. एमपी के नेशनल हाईवे 30 के मंडला-रायपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात चारटोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि घटना गढ़ी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों में ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के दो युवक और करंजिया माल का एक युवक शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में करंजिया माल निवासी जगदीश यादव (36) भी थे, जो लाइनमैन का काम करते थे और काम से घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Latest News