Homeमध्य प्रदेशकंटेनर पर ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रयागराज से डिलीवरी देकर...

कंटेनर पर ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रयागराज से डिलीवरी देकर लौट रहा था

मैहर। एमपी के मैहर स्थित अमरपाटन में आज दोपहर सड़क किनारे कंटेनर खड़ा कर ड्राइवर मुकेश रावत ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ड्राइवर को कंटेनर में लटकते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शिवपुरी के ग्राम जरवाली निवासी मुकेश पिता नाइके रावत उम्र 40 वर्ष प्रयागराज यूपी से स्कार्पियों की डिलीवरी देकर जबलपुर की ओर रवाना हुआ।

जब वह मैहर के अमरपाटन पहुंचा, इस दौरान उसने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और साइड में फंदा डालकर फांसी लगा ली।

कु छ देर बाद जब मुकेश ने कंपनी के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो कंपनी प्रबंधन ने साथ चल रहे दूसरे कंटेनर चालक को उसकी स्थिति जानने के लिए वापस भेजा। दूसरे चालक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मुकेश का शव कंटेनर के बाहर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

वहीं लोगों की भीड़ एकत्र थी, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Latest News