Thursday, May 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशमैहर में सिवनी की मां-बेटी का शातिर गैंग गिरफ्तार, ऑटो में बैठते...

मैहर में सिवनी की मां-बेटी का शातिर गैंग गिरफ्तार, ऑटो में बैठते ही सवारियों के पार कर देते थे जेवर, नगदी

मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर में ऑटो रिक्शा के जरिए यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.अमरपाटन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले की निवासी मां-बेटी और उनके साथ मिले एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त 2 लाख रुपये का ऑटो जब्त किया गया है. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

घटना 11 मार्च की है, जब कठहा निवासी साधना तिवारी (42) अपनी बेटी के साथ रीवा से अमरपाटन पहुंची थीं। कठहा मोड़ पर उतरने के बाद वे घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं.उस ऑटो में पहले से दो महिलाएं (आरोपी मां-बेटी) बैठी थीं.

रास्ते में धमना गांव के पास ऑटो चालक ने फोन आने का बहाना बनाया और साधना तिवारी को बीच रास्ते में ही उतार दिया. जब महिला घर पहुंची, तो उन्हें अपने बैग की चेन खुली मिली और अंदर रखा कीमती गहनों वाला पर्स गायब था.

चोरी गए सामान की सूची: पर्स में सोने के कंगन, अंगूठी, दो चैन, मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके, बाली और 5 हजार रुपये नकद शामिल थे.

Secrets revealed through CCTV footage and traffic numbers

थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें ऑटो का ट्रैफिक नंबर 194 स्पष्ट दिखाई दिया.इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को घेराबंदी कर ऑटो को पकड़ा, जिसमें चालक सहित दोनों संदिग्ध महिलाएं मौजूद थीं.

Identification and recovery of the accused

सविता सेंडे (50): निवासी जिला सिवनी (मां), वंदना सेंडे (30): निवासी जिला सिवनी (बेटी) और प्रभाकर कुशवाहा (21): निवासी उदयपुर, मैहर (ऑटो चालक) पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं.ऑटो चालक को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, वहीं मां-बेटी को 5 दिन की पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

His main role was

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में एसआई सुशील तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, रीता सिंह, लक्ष्मी पटेल, शिवेश कुमार, आरक्षक सुरजीत सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, उत्कर्ष वर्मा, अनूप सिंह और सिंधुजा पयासी का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Latest News