Thursday, May 14, 2026
Homeमध्य प्रदेश13 साल के बालक ने मौसी के घर लगाई फांसी, 15 दिन...

13 साल के बालक ने मौसी के घर लगाई फांसी, 15 दिन पहले ही आया था

जबलपुर। मैहर जिले के 13 वर्षीय बालक ने जबलपुर के सिहोरा में अपनी मौसी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेला था। जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के ग्राम झुकेही निवासी राजेश सेन का बेटा करीब 15 दिन पहले सिहोरा में अपनी मौसी के घर आया हुआ था।

बताया गया है कि शाम करीब 6 बजे घर के सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे और बालक घर पर अकेला था। करीब एक घंटे बाद जब परिजन लौटे तो देखा कि बालक खिड़की के सहारे कपड़े की पट्टी से फंदा बनाकर लटका हुआ था।

परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। गांव झुकेही में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक 25 मार्च को आठवीं का रिजल्ट आने के बाद वह गुमसुम रहने लगा था। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Latest News