नई दिल्ली. भारती सिंह और गौहर खान ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी और दोनों दूसरी बार मम्मी बन गई.अब इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज आ रही है. खबर है कि टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और चहेते कपल्स में से एक रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर में भी किलकारी गूंजने वाली हैं.
दोनों की शादी को 12 साल से हो गए हैं. अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सरगुन और रवि प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, अब तक कपल ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
दरअसल, ‘टेली क्रिएट्स’ ने एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसके मुताबिक सरगुन मेहता और रवि दुबे के घर में किलकारियां गूंजने वाले हैं. शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, न तो रवि दुबे ने और न ही सरगुन मेहता ने अब तक कोई अपडेट दिया है.
अफवाहों का सिलसिला जारी
सरगुन मेहता और रवि दुबे के माता-पिता बनने की अफवाहें पहले भी उड़ चुकी है. इससे पहले तब तेज हुई थीं जब रवि और सरगुन अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ के प्रमोशन के लिए रियेलिटी शो बिग बॉस 19 में पहुंचे थे.
टीवी पर अपनी उपस्थिति के बाद दोनों एक अस्पताल के बाहर नजर आए, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि हो न हो कपल जल्दी ही कोई गुड न्यूज देने वाला है. लेकिन ये सिर्फ अफवाह निकली.
रवि और सरगुन की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई. इस सीरियल में दोनों ने ऑन-स्क्रीन कपल का रोल निभाया.
टीवी स्क्रीन पर रोमांस जल्द ही असल जिंदगी के प्यार में बदल गई, हालांकि उन्होंने लंबे समयत तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा. इसके बाद रवि ने ‘नच बलिये 5’ के दौरान सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया और 7 दिसंबर 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
दोनों एक्टिंग के साथ-साख अपना प्रोडक्शन हाउस भी संभालते हैं. रवि जल्द नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं.











