Homeमध्य प्रदेशयहां पर पुलिस भी सुरक्षित नहीं, डायल.112 के आरक्षक पर प्राणघातक हमला,...

यहां पर पुलिस भी सुरक्षित नहीं, डायल.112 के आरक्षक पर प्राणघातक हमला, झगड़े की खबर देकर बुलाया था

सागर। एमपी के सागर में पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं है, यहां के ग्राम तालमिरी में देर रात झगड़े की खबर देकर डायल-112 वाहन को बुलाया।

डायल 112 के पहुंचते ही आरक्षक अजय गौंड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक अजय के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घायल आरक्षक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम तालचिरी में विवाद की सूचना डायल.112 पर दी गई। जिसपर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 गांव पहुंची।

जहां एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मी से कहा कि विवाद करने वालों को पकड़ो। तभी पीछे से आए बदमाश ने आरक्षक अजय गौंड पर हमला कर दिया। हमला होते ही आरक्षक गिर गया, जब तक वह सम्हलता हमलावर भाग निकला।

घटना देख डायल.112 का पायलट तुरंत घायल आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। अस्पताल में आरक्षक अजय की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। वहीं गोपालगंज पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Latest News