Homeबॉलीवुडउदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी

उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी

नई दिल्ली/उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर स्थित आईटीसी मेमेंटोस में साउथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी का जश्न पूरे शबाब पर रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कर लिया है। 26 फरवरी को हुए फेरे से पहले 24 फरवरी की संगीत नाइट बेहद फिल्मी और भावनात्मक रही।

संगीत समारोह की सबसे खास झलक रश्मिका की सरप्राइज परफॉर्मेंस रही। उन्होंने अपनी फिल्म Pushpa 2: The Rule के सुपरहिट गाने Angaaron पर डांस कर विजय को खास तोहफा दिया। रश्मिका की इस प्रस्तुति को देखकर विजय भावुक नजर आए।

वेन्यू को ‘विरोश’ (ViRoash) थीम से सजाया गया था, जो दोनों के नाम का कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है। एंट्री के दौरान दोनों का अंदाज और स्वैग देखने लायक था। एक खास पल तब आया जब विजय की मां ने रश्मिका को परिवार की पारंपरिक चूड़ियां भेंट कीं, जिसे रिश्ते पर आधिकारिक मुहर के तौर पर देखा गया।


करीबी दोस्तों की मौजूदगी, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

इस निजी समारोह में निर्देशक Sandeep Reddy Vanga और Tharun Bhascker सहित करीबी दोस्त शामिल हुए। चार दिनों तक चले इस जश्न में परिवार और मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद कपल ने हाल ही में अपने संबंध को ‘विरोश’ नाम देकर सार्वजनिक किया था। उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद अब यह जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन देगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है। फिलहाल, फैंस इस चर्चित जोड़े की शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News