Homeबॉलीवुडकरण कुंद्रा के सीने पर दिखा तेजस्वी का टैटू, सच जानकर फैंस...

करण कुंद्रा के सीने पर दिखा तेजस्वी का टैटू, सच जानकर फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल ‘तेजरन’ यानी Tejasswi Prakash और Karan Kundrra एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान करण के सीने पर तेजस्वी के चेहरे का टैटू नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच बहस छिड़ गई—क्या यह टैटू असली है या फिर एआई जनरेटेड इमेज? कुछ लोगों ने इसे सच्चे प्यार का इजहार बताया, तो कुछ ने इसे फेक करार दिया।


प्रमोशन के लिए बनवाया गया था टैटू

इस कन्फ्यूजन को खुद करण कुंद्रा ने दूर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैटू तेजस्वी के चेहरे का ही है, लेकिन यह परमानेंट नहीं है। दरअसल, यह उनकी गर्लफ्रेंड के ओटीटी डेब्यू शो Psycho Saiyaan के प्रमोशन के लिए बनवाया गया था।

करण ने बताया कि शो के किरदार में भी लड़की के चेहरे का टैटू दिखाया गया है, इसलिए लॉन्च इवेंट पर वह उसी अंदाज में पहुंचे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी का हर तरह से सपोर्ट करना उनके लिए बेहद जरूरी है और प्रमोशन में हिस्सा लेना उनके समर्थन का सबसे अच्छा तरीका है।


तेजस्वी का ओटीटी डेब्यू

तेजस्वी प्रकाश अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो रहे इस रोमांटिक थ्रिलर शो से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रही हैं। शो में उनके साथ Ravi Kishan और Anud Singh Dhaka भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

करण के इस रोमांटिक अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये है प्यार में मर्दों का असली लुक।”

Related Articles

Latest News