Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर नगर निगम का बाबू राकेश शर्मा ले रहा था रिश्वत, EOW...

जबलपुर नगर निगम का बाबू राकेश शर्मा ले रहा था रिश्वत, EOW ने दबिश देकर पकड़ा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नगर निगम के बाबू राकेश शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आफिस के उस वक्त पकड़ा है। जब वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पी रामाराव से लीव स्वीकृत करने के लिए 3 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। राकेश शर्मा के पकड़े जाने से यहां पर हड़कम्प मच गया था।

बताया गया है कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपनी मेडिकल लीव स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया था। इस काम को पूरा करने के एवज में बाबू राकेश शर्मा ने 3000 की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीडि़त कर्मचारी ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू कार्यालय में दर्ज कराई।

शिकायत की तस्दीक करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पीडि़त ने बाबू को पैसे दिए, टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Latest News