Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेश16 वर्षीय नाबालिगा ने की आत्महत्या, शादी के लिए बॉयफे्रंड के परिजनों...

16 वर्षीय नाबालिगा ने की आत्महत्या, शादी के लिए बॉयफे्रंड के परिजनों ने 5 लाख रुपए दहेज मांगा

छतरपुर। एमपी के छतरपुर के ग्राम रजपुरा में आज दहेज की मांग से परेशान 16 वर्षीय नाबालिगा ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत देखकर परिजनों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर हालत को देखते डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद नाबालिगा को मृत घोषित कर दिया।

गुस्साएं परिजन बेटी का शव लेकर एसपी आफिस पहुंच गए, जहां पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस अधिकारियों को मृतका उम्र 16 वर्ष के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजुद्दी पाल के भांजे चंदू पाल निवासी ग्राम सटई के साथ उनकी बेटी के प्रेमसंबंध रहे।

बेटी के अफेयर के बारे में पता चला परिजनों ने उसकी खुशी को देखते हुए चंदू के परिजनों के पास जाकर शादी का प्रस्ताव रखा।

बातचीत के दौरान लड़के पक्ष ने विवाह के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। इतनी बड़ी रकम नहीं दे पाएंगे।

मंदिर में सादगी से विवाह कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि लड़के पक्ष का कहना था कि उनके बेटे के लिए पांच-पांच लाख रुपए के रिश्ते आ रहे हैं। अगर यह राशि दी जाएए तभी वे शादी करेंगे। परिजन का दावा है कि इसी बात से बेटी मानसिक रूप से आहत थी।

घर में वह गुमसुम रहने लगी थी। उसने आज सुबह घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों ने नाबालिगा की हालत देखी तो नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद नाबालिगा को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से गुस्साए परिजन शव लेकर एसपी आफिस पहुंच गए।

जहां पर प्रदर्शन करते हुए लड़के पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें। उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Latest News