Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशघर से निकली नाबालिगा की लाश पेड़ पर लटकती मिली, परिजन बोले,...

घर से निकली नाबालिगा की लाश पेड़ पर लटकती मिली, परिजन बोले, हत्या कर फांसी पर लटकाया है.

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित गढ़ी क्षेत्र स्थित गांव में नाबालिगा की पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती लाश देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। नाबालिगा देर रात बिना बताए घर से निकली थी। घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि बेटी की हत्या कर लाश को फंदे पर लटका दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गढ़ी के क्षेत्र में रहने वाले दम्पति ने रात दस बजे के लगभग बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद वे खेत की रखवाली करने के लिए चले गए। कुछ देर बाद नाबालिगा भी घर से निकल गई।

दम्पति देर रात लौटकर घर आए तो देखा कि बेटी नहीं है। जिससे वे चिङ्क्षतत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

आज सुबह गांव में एक पेड़ पर नाबालिगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखी गई। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, परिजन व रिश्तेदार भी आ गए।

लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बेटी के रात को घर से लापता होने की जानकारी दी। वहीं उन्होने यह भी आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर लाश को फ ांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Latest News