Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशदमोह के मनीष प्रधान को पनागर पुलिस ने ढाई साल बाद पकड़़ा,...

दमोह के मनीष प्रधान को पनागर पुलिस ने ढाई साल बाद पकड़़ा, एनडीपीएस मामले में था फरार

जबलपुर. जिले की पनागर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 4,000 रुपए का इनाम घोषित था।

उसे शनिवार की देर शाम को सटीक सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दमोह जिले के जबेरा निवासी मनीष प्रधान के रूप में हुई है। मनीष पनागर थाने में साल 2024 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष प्रधान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से कानून की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था।

फिलहाल, मनीष प्रधान पुलिस रिमांड में है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों और उनके स्रोतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

Related Articles

Latest News