Tuesday, July 21, 2026
Homeजन-मनचर्च में प्रार्थना सभा, महिला सम्मान कार्यक्रम में हंगामा, गुस्साए लोग ओमती...

चर्च में प्रार्थना सभा, महिला सम्मान कार्यक्रम में हंगामा, गुस्साए लोग ओमती थाना पहुंचे

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नेपियर टाउन स्थित कैथेड्रल चर्च में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक सभा व महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

इस घटनाक्रम से गुस्साए मसीही समाज के लोग एकत्र होकर ओमती थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए एफआइआर की मांग की।

बताया गया है कि नेपियर टाउन स्थित क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल में आज सुबह करीब 9 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां लगभग 150 से 200 की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

शिकायतकर्ता ब्रूसली तगादुरई निवासी 926 नार्थ सिविल लाइन ने पुलिस को बताया कि जब वह चर्च के मंच से माइक के माध्यम से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी लेडली मैथ्यू अचानक चर्च के भीतर आ गए।

जो क्राइस्ट चर्च बॉयज स्कूल के निष्कासित प्राचार्य है।

जिनका वर्तमान में चर्च समिति से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। लेडली मैथ्यू ने अचानक मंच पर पहुंचकर आराधना के बीच में ही माइक हाथ में ले लिया और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही सभा में व्यवधान उत्पन्न करना शुरू कर दिया।

जब उपस्थित लोगों और ब्रूसली तगादुरई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ और वहां मौजूद फिलिप पमर के साथ झूमाझपटी शुरू कर दी।

इस दौरान चर्च परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आरोपी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों में भारी रोष व्याप्त हो गया। चर्च में मौजूद सदस्यों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद आरोपी लेडली मैथ्यू करीब 15 मिनट बाद पुन: चर्च परिसर में वापस आया।

उसने दोबारा चर्च के भीतर घुसने का प्रयास किया और वहां खड़े सदस्यों को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम के गवाह नवीन कक, नितिन बाघ, फिलिप पमर, श्रीमती एलएम साठे, श्रीमती जैनी परिहार, अल्फ्रेड पोटिक व मेशक तगादुरई बने हैं।

जिन्होंने पुलिस को दिए बयानों में घटना की पुष्टि की है। ब्रूसली तगादुरई की शिकायत पर ओमती पुलिस ने 296 ए और 351,2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Latest News