Homeबॉलीवुडधमाकेदार ओपनिंग से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास.....

धमाकेदार ओपनिंग से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास…..

18 मार्च को होगा पेड प्रीव्यू, रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स; अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर भी आज रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है. एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर भी आज लॉन्च होने जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

इस बीच रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी प्री-रिलीज कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

बताया जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. इस तरह ‘धुरंधर 2’ ने प्री-रिलीज कलेक्शन के मामले में ‘स्त्री 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखा गया है. इसके लिए टिकट की कीमतें 400 रुपये से लेकर 2400 रुपये तक रखी गई हैं. खास बात यह है कि महंगे टिकट होने के बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-एनसीआर के कई सिनेमाघरों में प्रीव्यू शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं. क्लासिक, प्राइम, एग्जीक्यूटिव और वीआईपी कैटेगरी की सीटें तेजी से बुक हो रही हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है.

Related Articles

Latest News