Sunday, July 26, 2026
HomeTechnologyXiaomi Pad 8 टैबलेट लॉन्च,प्रीमियम फीचर्स के साथ अनेको फायदे

Xiaomi Pad 8 टैबलेट लॉन्च,प्रीमियम फीचर्स के साथ अनेको फायदे

नई दिल्ली। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 3.2K डिस्प्ले और 9200mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी ने इस टैबलेट को खासतौर पर प्रोडक्टिविटी, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके साथ Focus Pen Pro और कीबोर्ड अटैचमेंट जैसे एक्सेसरीज का भी सपोर्ट दिया गया है।


कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Pad 8 को भारत में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

  • 8GB + 128GB : ₹33,999

  • 12GB + 256GB : ₹36,999

  • 12GB + 256GB (Nano Texture Display) : ₹38,999

  • Creator Edition : ₹41,999

  • Nano Texture Creator Edition : ₹43,999

यह टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 17 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और पार्टनर आउटलेट्स के जरिए शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर ₹3000 और फुल स्वाइप पर ₹2750 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।


शानदार 3.2K डिस्प्ले

इस टैबलेट में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 3200×2136 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 345ppi है।

  • 144Hz तक रिफ्रेश रेट

  • 800 निट्स पीक ब्राइटनेस

  • Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट

  • DCI-P3 कलर गैमट

डिस्प्ले को TÜV Rheinland का लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी मिला है।

ग्राहक स्टैंडर्ड ग्लॉसी डिस्प्ले और नैनो टेक्सचर डिस्प्ले में से विकल्प चुन सकते हैं, जो रिफ्लेक्शन और चकाचौंध को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।


दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

Xiaomi Pad 8 में 4nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU मिलता है।

यह टैबलेट

  • 8GB LPDDR5X RAM

  • 12GB LPDDR5T RAM

  • 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज

के साथ आता है और यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।

इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

  • AI Writing Assistant

  • AI Creation Tools

  • Live AI Subtitles

साथ ही इसमें वर्कस्टेशन मोड भी है, जो मल्टीटास्किंग और पीसी जैसी ब्राउजिंग का अनुभव देता है।


कैमरा और कनेक्टिविटी टैबलेट में

  • 13MP रियर कैमरा (f/2.2 अपर्चर)

  • 8MP फ्रंट कैमरा

दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें

  • Wi-Fi 7 और Wi-Fi 6E

  • Bluetooth ऑडियो कोडेक (LDAC, LHDC 5.0)

  • USB 3.2 Gen 1 के साथ USB Type-C

  • Miracast और Wi-Fi Direct

जैसे फीचर्स मिलते हैं।


बड़ी बैटरी और हल्का डिजाइन

Xiaomi Pad 8 में 9200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिजाइन की बात करें तो टैबलेट की

  • मोटाई : 5.75 मिमी

  • वजन : 485 ग्राम

है, जिससे यह स्लिम और पोर्टेबल बनता है।

सुरक्षा के लिए इसमें AI-बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Related Articles

Latest News