Homeमध्य प्रदेशगैस-पेट्रोल को लेकर बड़ी अपडेट! मंत्री Govind Singh Rajput का बयान

गैस-पेट्रोल को लेकर बड़ी अपडेट! मंत्री Govind Singh Rajput का बयान

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री Govind Singh Rajput ने कहा है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इन ईंधनों की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

खाद्य विभाग के आयुक्त Karmveer Sharma ने जानकारी दी कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस के उपयोग में शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थानों को दी गई छूट जारी रहेगी। इससे स्कूल-कॉलेजों की शैक्षणिक गतिविधियां और अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के चलती रहेंगी।


जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर

सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलों में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।


वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर

सरकार की ओर से एलपीजी के वैकल्पिक ईंधन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने की बात कही गई है जिनमें एलपीजी की खपत अधिक होती है, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो। सरकार का कहना है कि इन उपायों से प्रदेश में ईंधन वितरण व्यवस्था को सुचारू और संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Latest News