भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava International ने अपनी Bold सीरीज के तहत नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे स्लिम डिजाइन में तैयार किया है, जिसकी मोटाई लगभग 7.55mm है।
फोन के बैक पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं फ्रंट में पंच-होल डिजाइन देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर लगाया गया है, जो स्मूद और तेज परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैमरा सेटअप
-
50MP डुअल रियर कैमरा (Sony सेंसर के साथ)
-
8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अच्छा अनुभव मिलता है।
RAM, स्टोरेज और बैटरी
Lava Bold 2 5G फोन 6GB RAM के साथ आता है, जिसमें 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। यानी यूजर्स को कुल 12GB तक RAM का अनुभव मिल सकता है।
-
128GB इंटरनल स्टोरेज
-
5000mAh बैटरी
-
33W फास्ट चार्जिंग
-
USB Type-C पोर्ट
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह फोन Android 15 आधारित क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें कोई अनावश्यक ऐप या विज्ञापन नहीं दिए गए हैं।
इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। साथ ही फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दी जा रही है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Lava Bold 2 5G को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में ₹13,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत ₹12,999 हो जाएगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री 19 मार्च से Amazon पर शुरू होगी।
इन फोन से होगा मुकाबला
-
iQOO Z10 Lite
-
realme P4x
-
Tecno Spark Go 5G
जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। अगर आप कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Bold 2 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।











