Homeमध्य प्रदेशव्यापारी की कार से 17 लाख की चोर,रुपयों से भरा बैग लेकर...

व्यापारी की कार से 17 लाख की चोर,रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट क्षेत्र एक व्यापारी की कार से 17 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल-जबलपुर एनएच-45 पर हुई। व्यापारी बैंक से कैश निकालकर घर जा रहा थाए,तभी रास्ते में वारदात हो गई।

बताया गया है कि मटर मंडी के व्यापारी विशेष जैन बैंक से 17 लाख रुपए निकालकर कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। व्यापारी सड़क किनारे गाड़ी रोककर स्टेपनी बदलने लगे। बताया जा रहा है कि 17 लाख रुपए से भरा बैग कार की ड्राइवर सीट के पास रखा हुआ था। व्यापारी टायर बदलने में व्यस्त थे। इस दौरान अज्ञात बदमाश मौका पाकर कार में रखा रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी को बैग गायब होने का पता टायर बदलने के बाद चला।

पीडि़त विशेष जैन मटर मंडी में मटर के व्यापार से जुड़े बताए जा रहे हैं। वह बैंक से नकदी निकालकर अपने काम से घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट संदिग्ध नजर नहीं आया है। भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के मुताबिक अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Latest News