HomeTechnologyOnePlus Nord 6 फोन लान्च डेट लीक, 9000mAh धाकड़ बैटरी के साथ...

OnePlus Nord 6 फोन लान्च डेट लीक, 9000mAh धाकड़ बैटरी के साथ धड़ल्ले कर सकता है एंट्री

OnePlus Nord 6 फोन काफी चर्चा में है , कंपनी सीरीज के पुराने मॉडल OnePlus Nord 5 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करेगी। जल्द ही ये फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार सामने आए हैं। कई सर्टिफिकेशंस में यह स्पॉट हो चुका है।

इस फोन के अफवाहों की मानें तो इसमें  9000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। अब OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। जानें कब और किन फीचर्स के साथ आ सकता है OnePlus Nord 6 अपकमिंग फोन।

OnePlus Nord 6 लॉन्च तिथि

OnePlus Nord 6 की लॉन्च तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है।  कंपनी फोन को अगले महीने मार्केट में ला सकती है।

इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी बड़ी बात कही गई है। OnePlus Nord 6 फोन OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन के जल्द ही ग्लोबल लॉन्च की बात कही गई है।

OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 6 के जैसा होने की स्थिति में फोन के अंदर समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं।  फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन के अंदर 26% ज्यादा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

OnePlus Nord 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के अंदर 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने कहा है कि फोन की कीमत बढ़ सकती है। इसका संबंध ग्लोबल लेवल मैमोरी चिप शॉर्टेज से भी हो सकता है। जिसके चलते कई कंपनियां नए स्मार्टफोन्स को महंगे दाम पर लॉन्च करती दिख रही हैं। इसके फीचर और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से इस प्रकार देखे जा सकते हैं।

फीचर और स्पेसिफिकेशंस

Display: 6.78 inches

Processor: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
Front Camera: 16-megapixel
Rear Camera: 50-megapixel + 2-megapixel
RAM: 12GB
Storage: 256GB Battery
Capacity: 9000mAh
OS: Android 16
Resolution: 1,272 x 2,772 pixels
Related Articles

Latest News