फ्रेंच ऑटो कंपनी Renault ने भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन Renault Duster 2026 लॉन्च कर दी है। यह SUV एक बार फिर मिड-साइज सेगमेंट में दमदार वापसी करने आई है।
नई डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये रखी गई है, जो R-Pass प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए खास इंट्रोडक्टरी ऑफर है। वहीं आम ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Tata Sierra जैसी SUV से होगा।
डिजाइन और इंटीरियर
नई Renault Duster को पहले से ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न लुक दिया गया है। इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स, C-शेप LED DRLs और मजबूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है। SUV में 18-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलती हैं, जो इसे रग्ड लुक देती हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 212mm है, जिससे ऑफ-रोडिंग में भी अच्छा परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
इंटीरियर में डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और बेहतर फिट-फिनिश देखने को मिलती है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay के वायरलेस सपोर्ट के साथ आता है।
फीचर्स और सेफ्टी
नई Duster अब फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस हो गई है। इसमें Level-2 ADAS के साथ करीब 17 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और मल्टी-ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, ISOFIX माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
इंजन और माइलेज
नई Renault Duster 2026 को कंपनी तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश कर रही है और इसका माइलेज लगभग 20 kmpl तक बताया गया है। इसके अलावा 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन – 100 PS पावर और 160 Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आएगा वहीँ 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन – 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क, 6-स्पीड MT और 6-स्पीड DCT और 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन – करीब 160 PS कंबाइंड पावर (संभावित लॉन्च दिवाली के आसपास)











