बेमिशाल डिजाइन टाटा सिएरा इस समय मार्केट की सबसे चर्चित गाड़ियों में से एक है। लॉन्च के बाद इसका नाम सभी की जुबान पर छाया हुआ। मिडसाइज-SUV सेगमेंट में आने वाली टाटा मोटर्स की नई कार ने सुरक्षा के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है।
यह कार तमाम सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है और अब इसे भारत NCAP (BNCAP) द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग सिएरा के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। जानें आपको इसके टेस्ट के नतीजों और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
वयस्कों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया क्रैश टेस्ट
चाइल्ड सेफ्टी की बात करें तो सिएरा ने 49 में से 44.73 पॉइंट्स स्कोर किए।
टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों की डमी (पुतलों) को पीछे की ओर मुंह करके (Rearward-facing) बिठाया गया था।
3 साल के बच्चे की डमी को क्रैश टेस्ट में पूरे अंक मिले, जबकि 18 महीने के बच्चे की डमी का स्कोर भी लगभग परफेक्ट रहा।
price of Tata Sierra
कीमत की बात करें तो टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 21.29 लाख रुपये तक जाती है।
मार्केट में इसका मुकाबला अपने सेगमेंट की हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलिवेट जैसी दिग्गज कारों से है।
Safety Features of Tata Sierra
स्टैंडर्ड फीचर्स (सभी मॉडल में) – 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ट्रैक्शन कंट्रोल।
इसके साथ ही आने समय में टाटा कंपनी जल्द ही इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Sierra.ev के नाम से लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।









