Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनाबालिगों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर फेंकी लाश, छोटी...

नाबालिगों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर फेंकी लाश, छोटी बहन के साथ शादी में आई थी बालिका

रतलाम। मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश के रतलाम ने दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर 15 से 17 साल के नाबालिगों ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप किया, फिर दुपट्टे गला घोंटकर हत्या कर दी।

किशोरी अपनी बहन के साथ गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिगा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी छोटी बहन के साथ गई थी। देर रात 3 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए निकली, एक 17 वर्षीय किशोर पहुंच और नाबालिगा का मुंह दबाकर घसीटते हुए दूर ले गया।

जहां पर उसके साथ रेप किया। इस बीच गांव के तीन नाबालिग और आ गए, जिन्हें देखकर पहला आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद तीनों ने नाबालिग को पकड़ लिया।

इनमें से एक आरोपी ने लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य ने उसे पकड़े रखा। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से तीनों ने मिलकर दुपट्टे से किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घर से करीब 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए।

नाबालिग को ले जाते समय उसकी छोटी बहन वहां से भाग गई थी। उसने कुछ देर बाद शादी वाले घर में लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

सुबह करीब 4 बजे नाबालिग का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बनाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Related Articles

Latest News