Friday, April 24, 2026
HomeAutoलुक भी धांसू, फीचर्स भी झक्कास – नई Kushaq का जलवा

लुक भी धांसू, फीचर्स भी झक्कास – नई Kushaq का जलवा

लंबे इंतजार के बाद Skoda Auto ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV 2026 Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च कर दिया है। 2021 में पहली बार लॉन्च हुई Kushaq के बाद यह इसका पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई अहम बदलाव किए गए हैं।


कीमत और मुकाबला

नई Kushaq Facelift की शुरुआती कीमत ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹18.99 लाख तक जाता है। खास बात यह है कि कंपनी बेस वेरिएंट से ही सनरूफ दे रही है।

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Tata Sierra जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।


डिजाइन और इंटीरियर

नई Kushaq Facelift में फ्रंट और रियर दोनों तरफ बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नया इल्यूमिनेटेड ग्रिल, LED हेडलाइट्स, रियर में ‘Skoda’ इल्यूमिनेटेड लेटरिंग और अपडेटेड बंपर दिया गया है। नई कलर ऑप्शंस में शिमला ग्रीन, चेरी रेड, स्टील ग्रे, कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील शामिल हैं। Monte Carlo वेरिएंट में स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है।

इंटीरियर की बात करें तो केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पेसियस है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट), वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।  इसके अलावा रियर सीट मसाज फंक्शन और डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।


फीचर्स और सेफ्टी

Skoda Kushaq Facelift 2026 में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ 360° कैमरा, ADAS (कुछ वेरिएंट्स में), ESC, TPMS, क्रूज कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह SUV कुल 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है और इसे Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।


इंजन और माइलेज

Kushaq Facelift में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0L TSI इंजन है, जो 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आता है। दूसरा 1.5L TSI इंजन 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आता है।

माइलेज की बात करें तो 1.0L इंजन लगभग 19.66 kmpl (MT) और 19.09 kmpl (AT) देता है, जबकि 1.5L इंजन का माइलेज 18.72 kmpl तक है।

Related Articles

Latest News