Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन चोरी, एकाउंट से निकाले लाखों रूपए

ट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन चोरी, एकाउंट से निकाले लाखों रूपए

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जीआरपी ने गाजियाबाद यूपी से अजय कुमार नामक शातिर बदमाश को पकड़ा है। जिसने ट्रेन में यात्रा करते वक्त एक यात्री का मोबाइल फ ोन चोरी कर एकाउंट से 4.61 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए रुपयों में 95 हजार बरामद किए है।

जीआरपी ने बताया कि दिसम्बर 2015 में शमीमुल्ला नामक व्यक्ति का ट्रेन में यात्रा करते वक्त मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। चोरी किए गए मोबाइल फोन से आरोपी ने करीब 4 लाख 61 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 4 लाख 61 हजार रुपए निकाले गए है।

जिसपर उन्होने जीआरपी थाना में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान करते हुए तीन दिन पहले गाजियाबाद में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से ठगी की गई रकम में से 95 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस को पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसके साथ एक और युवक शामिल रहा। पुलिस की टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Latest News