चीन की स्मार्टफोन कंपनी Redmi जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 2 अप्रैल को भारत में एंट्री करेगा।
चेरी रेड लुक और गोल्डन फ्रेम
लीक्स और टीजर के मुताबिक, यह स्मार्टफोन स्क्विसर्कल शेप वाली रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। इसका डिजाइन काफी स्टाइलिश होगा, जिसमें रेड कलर के साथ गोल्डन फ्रेम दिया गया है। संभावना है कि यह चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G के चेरी रेड एडिशन का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
हाई ब्राइटनेस और स्मूद एक्सपीरियंस
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार माना जाता है।
108MP कैमरा और बड़ी बैटरी
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,520 mAh की बैटरी मिलती है और यह Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
बजट सेगमेंट में नया खिलाड़ी
इसके अलावा Redmi 15A 5G को भी 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6,300 mAh की बड़ी बैटरी और ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा और इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Flipkart पर होगी बिक्री
दोनों स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद इनकी बिक्री इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।











