Amazon इंडिया में अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। कई तरह की सर्विसेज और प्रोडक्ट्स देने वाली यह कंपनी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के लिए भी पहचानी जा सकती है। खबर सामने आ रही है कि अमेजन अपना खुद का मोबाइल बना रही है जिसे इसी साल 2026 में पेश किया जा सकता है।
समाचार संस्था रॉयटर्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस अपकमिंग Amazon smartphone की जानकारी दी है। अगर खबर सही साबित होगी तो लोगों को एक और नए मोबाइल ब्रांड का विकल्प मिल जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार अमेजन नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है। इस अमेजन स्मार्टफोन को “Transformer” नाम के साथ डेवलप किया जा रहा है।
खबर के मुताबिक अमेजन की डिवाइस एंड सर्विसेज डिवीजन इसे विकसित करने में जुटी है। रॉयटर्स के मुताबिक यह मोबाइल एक पर्सनलाइजेशन डिवाइस के रूप में लाया जा सकता है जिसमें इन-बिल्ट Alexa का एक्सेस भी दिया जा सकता है।
Amazon smartphone specifications and features
Amazon smartphone में कंपनी की अन्य सर्विसेज भी शामिल की जा सकती है। यानी इस मोबाइल फोन में अमेजन शॉपिंग साइट के साथ ही Prime Video और Prime Music का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा सकता है। हालांकि हो सकता है कि कंपनी अपने कस्टमर्स को यह सीमित समय के लिए ही दे। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह अमेजन का फोन कैसा होगा, इस बारे में अभी कोई भी सूचना सामने नहीं आई है।
Amazon smartphone Fire Phone launch
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अमेजन अपना मोबाइल लेकर आ रही है। साल 2014 में भी कंपनी ने Amazon Fire Phone लॉन्च किया था।
यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन था जिसे Jeff Bezos ने पेश किया था। इसका मुख्य उद्देश्य अमेजन इकोसिस्टम को मजबूत बनाना था। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 800 प्रोसेसर पर लाया गया था जिसमें 2GB RAM दी गई थी।
अमेजन फायर फोन में 4.7 इंच की एचडी डिस्प्ले लगी थी और फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया था। यह अमेजन फोन एंड्रॉयड आधारित Fire OS पर चलता था।
बाद में यही फायर ओएस इस मोबाइल के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनकर उभरा था। Fire OS पर सभी ऐप्स का सपोर्ट मौजूद नहीं था और ग्राहक अपनी मर्जी से पंसद की ऐप्स को फोन में डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
Amazon smartphone Dynamic Perspective
बताते चलें कि फोन में एक Dynamic Perspective फीचर दिया गया था जो काफी यूनिक था। इसमें स्क्रीन के उपर चार इन्फ्रारेड कैमरे दिए गए थे, जो आपके सिर और आंखों की मूवमेंट को ट्रैक करते थे।
इससे स्क्रीन पर 3D जैसा इफेक्ट दिखता था। हालांकि डेली लाइफ में इस फीचर का उतना फायदा लोगों को मिल नहीं पाया था और इसलिए भी यह फोन ज्यादा चल नहीं पाया।











