Homeमध्य प्रदेशरेसिंग बाइक से आए शातिरों ने कार का पहिया चुराया, गुरंदी बाजार...

रेसिंग बाइक से आए शातिरों ने कार का पहिया चुराया, गुरंदी बाजार में बेचते CCTV में कैद—पुलिस तलाश में

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित गोकलपुर रांझी में चोरों ने पहले गैरेज के बाहर खड़ी कार से पहिया, स्टेपनी, स्पीकर व प्लेयर चोरी किया।

फिर उसे बेचने के लिए करीब एक घंटे तक गुरंदी बाजार में घूमते रहे। जब किसी भी दुकानदार ने सामान खरीदने से इनकार कर दिया तो दोनों फरार हो गए। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

बताया गया है कि गोकलपुर रांझी में अलताफ खान की मोटर गैरेज के बाहर खड़ी इंडिका कार को चोरों ने निशाना बनाया। अगले दिन सुबह जब वे लौटे तो कार का एक पहिया गायब था। जांच करने पर पता चला कि कार से स्टेपनी, स्पीकर और प्लेयर भी चोरी हो चुके हैं।

कार के नीचे जैक लगा हुआ था, जिससे साफ था कि चोर आराम से पहिया खोलकर ले गए। चोरी के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सामान लेकर गुरंदी बाजार पहुंचे। यहां वे करीब एक घंटे तक चक्कर लगाते रहे और चोरी का सामान बेचने की कोशिश करते रहे लेकिन किसी दुकानदार ने सामान खरीदने से मना कर दिया।

अलताफ खान ने बताया कि जब उन्होंने नए पहियों के लिए एक व्यापारी से संपर्क किया तो उसने बताया कि सुबह दो युवक पहिए और स्पीकर लेकर बेचने आए थे, लेकिन शक होने पर किसी ने सौदा नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रांझी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News