Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP : सिवनी में खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर...

MP : सिवनी में खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

सिवनी. जिले के कान्हीवाड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहरा खापा के रिंझाई टोला में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, यहां स्थित एक खेत में बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के चलते पूरे गांव में मातम सा माहौल है।
बताया जा रहा है कि, हादसे में जन गवाने वाले बच्चों की पहचान 8 वर्षीय कृष्णा मर्सकोले और 5 वर्षीय कायरव मर्सकोले के रूप में हुई है। ये भी जानकारी सामने आई है कि, हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाले दोनों बच्चे आपस में भाई थे और घर के पास ही खेलते खेलते हादसे का शिकार हो गए।

While playing, he reached near a water filled pit

शोकाकुल परिजन का कहना है कि, बच्चे घर के पास स्थित खेत में खेलते-खेलते पहुंच गए। खेत में पहले से ही एक गहरा गड्ढा खुदा हुआ है, जहां खेत को पानी देने के लिए पानी भरकर रखा हुआ है। खेल के दौरान ही दोनों बच्चे अचानक गड्ढे में गिर गए, तब तक परिजन को बच्चों के गिरने का आभास हुआ, तबतक काफी देर हो चुकी थी।

The accident was realized, but by then it was too late

जब दोनों मासूमों के परिजन को बच्चों के गड्ढे में गिरने की जानकारी लगी तो वो तुरंत ही गड्ढे की ओर दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

दोनों ही बच्चे पानी में डूबकर जान गवा चुके थे। बच्चों के मृत घोषित होने के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं, एक ही परिवार के दो मासूमों की एक साथ मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Latest News