Homeमध्य प्रदेशघर में पिकअप में छिपी अवैध शराब पकड़ी, नए ठेके से पहले...

घर में पिकअप में छिपी अवैध शराब पकड़ी, नए ठेके से पहले किया था स्टॉक

दमोह। दमोह में पथरिया पुलिस ने रेलवे पुलिया के समीप एक घर में दबिश देकर करीब 200 पेटी अवैध शराब जब्त की है। उक्त शराब घर के अंदर खड़े पिकअप वाहन व छत में रखी थी।

यह कार्रवाई 1 अप्रैल से नए शराब ठेके शुरू होने से पहले अवैध शराब के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत की गई है।

बताया गया है कि पुलिस को खबर मिली कि रेलवे पुलिया के पास एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब स्टॉक करके रखी गई है। जिसपर पुलिस ने उक्त मकान की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखते हुए घर के सदस्यों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान के अंदर खड़े वाहन से लगभग 100 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसके बाद मकान की छत पर गए तो वहां पर भी 100 से ज्यादा शराब की पेटियां रखी मिली। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त शराब नया ठेका शुरु होने से पहले स्टॉक करके रखी गई थी। पुलिस को मौके से केवल शराब ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में शराब की बोतलों के ढक्कन और बड़ी पानी की टंकियां भी बरामद हुई हैं।

इतनी बड़ी संख्या में ढक्कनों की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि यहां न केवल शराब का भंडारण किया जा रहा था। बल्कि संभवत: अवैध तरीके से बोतलों की रिफिलिंग या मिलावट का काम भी चल रहा था।

Related Articles

Latest News